|
Thursday, 07 February 2013 09:47 |
कृष्णनगर (भाषा)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले स्थित शांतिपुर में आज कॉलेज चुनाव के लिये नामांकन दर्ज करने के दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस छात्रसंघ समर्थकों के बीच टकराव में दो स्थानीय कांग्रेसी नेताओं समेत तीन लोग घायल हो गये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिंसा उस वक्त हुई जब टीएमसीपी के एक समर्थक सुमन दत्ता को कथित तौर पर कॉलेज परिसर में पीटा गया जिसके बाद टीएमसीपी समर्थकों ने शांतिपुर के
कांग्रेस महासचिव तरूण भट्टाचार्य पर हमला कर दिया। इसके बाद शांतिपुर नगर निगम से कांग्रेस के वार्ड पार्षद यतन सरकार को पीटा गया। पुलिस और आरएएफ कर्मियों ने बाद में स्थित को नियंत्रण में लाया। कांग्रेस ने इसके विरोध में कल 12 घंटे के लिये शांतिपुर शहर में बंद का आह्वान किया है। नादिया के पुलिस अधीक्षक सब्यसाची रमन मिश्रा ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
|