|
Thursday, 07 February 2013 09:44 |
मुंबई (भाषा)। बॉलीवुड गायक मिका सिंह को कथित तौर पर सीमा से ज्यादा भारतीय और विदेशी मुद्रा रखने के मामले में आज मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।
मिका शाम करीब साढ़े सात बजे बैंकॉक से एक निजी कंपनी के विमान से उतरे जिसके बाद सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोका । सीमाशुल्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जांच के दौरान मिका के पास से 12,000 डॉलर और तीन
लाख रुपए नगद मिले । सीमाशुल्क नियमों के अनुसार, विदेश से आ रहे भारतीय यात्री यदि 5,000 डॉलर और 7,500 रूपए से ज्यादा की राशि के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें पहले से अधिकारियों को सूचित करना होता है । उन्होंने बताया कि मिका पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके । उनका बयान दर्ज किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मिका को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है ।
|