मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
राम मंदिर निर्माण को प्रतिबद्ध है भाजपा : राजनाथ सिंह PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 06 February 2013 21:29

इलाहाबाद। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने विश्व हिन्दू परिषद के मंच से अयोध्या के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पार्टी राम मंदिर के निर्माण को प्रतिबद्ध है।
राजनाथ ने कहा, ‘‘ भाजपा ऐसी पार्टी है जो हिन्दू मूल्यों में विश्वास करती है। पार्टी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण को प्रतिबद्ध है। यह लाखों हिन्दुओं की दिली इच्छा है और भाजपा


निश्चित तौर पर अपना काम करेगी।’’
भाजपा अध्यक्ष विहिप की केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा ले रहे थे जिसमें अशोक सिंघल, प्रवीण तोगडिया के अलावा योगी आदित्यनाथ, लक्ष्मीकांत वाजपेयी आदि मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि वह हिन्दू विचारधारा में पूर्ण विश्वास रखते हैं और उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना काफी पसंद है। ‘‘ मेरा आग्रह है कि इस यात्रा का कोई निहितार्थ नहीं निकाला जाए।’’ (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?