|
Wednesday, 06 February 2013 10:07 |
साबरकांठा :गुजरात: (भाषा)। पंचायत चुनाव में हारने वाले एक प्रत्याशी को यह विश्वास दिलाने के लिए कि चुनाव में उन्होंने अनके पक्ष में मतदान किया है 15 लोगों ने खौलते तेल में अपने हाथ डाले।
पुलिस ने आज बताया कि प्रत्याशी की पहचान गिरिश परमार के तौर पर हुई है । उसे हिरासत में ले लिया गया है । घटना आज शाम बयाद तालुका के देराई गांव में हुई । जिले के पुलिस अधीक्षक चिराग कोराडिया ने पीटीआई
से कहा, ‘‘चुनाव में हारे अपने जाति के प्रत्याशी के प्रति वफादारी साबित करने के लिए खौलते तेल में हाथ डालने के कारण 15 लोगों के हाथ जल गए हैं । हमने प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन जख्मी हुए लोगों में से कोई भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहा है क्योंकि सभी एक ही जाति के हैं ।’’
|