|
Wednesday, 06 February 2013 10:07 |
अहमदाबाद (भाषा)। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को घेरने की कोशिश के तहत गुजरात कांग्रेस आगामी बजट सत्र की पूर्व संध्या पर पूरे राज्य में ‘जल यात्रा’ आरंभ करेगी जिसका लक्ष्य राज्य में पानी की कमी को उच्च्जागर करना है और वे विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दे भी उठाएगी।
विपक्ष के नेता शंकरसिंह वाघेला ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चूंकि
भाजपा सरकार ने अतीत में की गई अपनी चुनावी घोषणाओं को कभी पूरा नहीं किया है इसलिए हमने विभिन्न विरोध प्रदर्शनों कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनायी है । इनमें पानी की कमी, आवास और रोजगार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे जिनपर सरकार को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है ।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी बजट सत्र में इन मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी ।
|