मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सरकार निर्वस्त्र कलाकृतियों की प्रदर्शनी के समर्थन में आयी सामने PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 05 February 2013 22:18

नयी दिल्ली। निर्वस्त्र आधुनिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार ने आज कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। उसने कहा कि यदि किसी को सृजनात्मक कला की प्रदर्शनी को लेकर आपत्ति है तो उसे उपयुक्त मंच पर जाना चाहिए और उपद्रव नहीं करना चाहिए।
गृह राज्य मंत्री आर पी एन सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बोलने, अभिव्यक्त करने और कला के प्रदर्शन की आजादी होनी चाहिए। विरोध करने वाले लोगों को उपयुक्त


मंचों पर जाना चाहिए, न कि कला दीर्घाओं में पहुंचकर उपद्रव करना चाहिए।’’
मंत्री के इस बयान से एक दिन पहले ही दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने निर्वस्त्र आधुनिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी में पहुंचकर उसे अस्थायी तौर पर बंद करने के लिए मजबूर कर दिया। आयोजकों ने बाद में पुलिस संरक्षण में इसे बाद में दोबारा खोला गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रदर्शनी में लगायी गयी कलाकृतियों में महिलाओं को अभद्र एवं एक जिंस के रूप में पेश किया गया है। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?