|
Tuesday, 05 February 2013 20:59 |
|
विदिशा (मप्र)। अपने विवादास्पद बयानों एवं व्यवहार के लिए चर्चित आसाराम बापू एक बार फिर एक भक्त के पैर छूने पर उसे आर्शीवाद देने के बजाए लात मारकर विवादों में घिर गए हैं।
यह घटना उस समय हुई, जब आसाराम शहर में कल रात प्रवचन देने आए हुए थे। जब वह मंच की ओर बढ़ रहे थे, तभी उनके एक भक्त ने उनके चरण छूकर आर्शीवाद लेना चाहा, तो संत ने उसे लात मार दी। भक्त ने अपना नाम अमान सिंह :65: बताया है। सिंह ने
आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह आसाराम के इस व्यवहार से बहुत आहत हैं और इस घटना की वजह से कल रात भर सो नहीं सके। सिंह ने कहा कि प्रवचन के दौरान भी बापू ने यमदूतों को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और इससे भी उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। प्रवचन के बाद आसाराम विदिशा से रवाना हो गए और इस घटना को लेकर उनका पक्ष जानने के लिए जब प्रयास किया गया, तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। (भाषा)
|
|
Last Updated on Wednesday, 06 February 2013 09:56 |