मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
नेपाल में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति में राष्ट्रपति के दखल की मांग PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 05 February 2013 20:48

काठमांडो। नेपाल में राष्ट्रीय सहमति से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने में राजनीतिक दलों की नाकामी के बाद एक शीर्ष मधेशी नेता ने राष्ट्रपति रामबरन यादव से इस पूरे मामले में दखल की मांग की है।
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष और स्वास्थ मंत्री राजेंद्र महतो ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सहमति वाली सरकार के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री पद पर किसी व्यक्ति का चयन करने में बड़े राजनीतिक दलों की नाकामी के बाद हमने इस पद के


लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति की नियुक्ति का सुझाव दिया है।’’
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की चार दिन तक चली बैठक के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद के लिए सुझाए गए किसी एक नाम पर राजनीतिक दलों के सहमति नहीं बना पाने के कारण हमने सुझाए गए सभी नामों को राष्ट्रपति के पास भेजने तथा इनमें से किसी का चयन करने का अधिकार भी उन्हें देने का सुझाव दिया है। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?