|
Tuesday, 05 February 2013 15:03 |
|
नयी दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात से हुई तेज बारिश ने फरवरी माह में एक ही दिन में हुई बारिश के पिछले 50 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
तेज बारिश के कारण शहर में कई जगह जलजमाव हो गया और यातायात अवरूद्ध हो गया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने तथा तेज हवा के साथ आंधी आने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक बी पी यादव ने प्रेस ट्रस्ट को बताया ‘पिछले 50 साल में इस बार पहली बार फरवरी में 24 घंटे में
सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।’ उन्होंने बताया कि 24 घंटे में सुबह दस बजे तक 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। यादव ने बताया कि कल तक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में और बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया और दृश्यता भी कम हो गई जिससे आईटीओ, विकास मार्ग और साउथ एक्सटेन्शन, महिपालपुर, हरि नगर, आईआईटी क्रॉसिंग से अधचीनी, मोतीबाग, यूसुफ सराय मार्केट और मुनीरका में कई जगहों पर पानी भरा होने के कारण यातायात की समस्या आई।
|
|
Last Updated on Tuesday, 05 February 2013 16:34 |