मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
माओवादियों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मी की मौत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 05 February 2013 12:27

गिरीडीह :झारखंड: (भाषा)। जिले के मातृखा गांव में माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ए वी होमकार ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि जिला पुलिस के जवान को बीती रात विद्रोहियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई।
गोलीबारी के बाद एक माओवादी को गिरफ्तार


कर लिया गया है।
होमकार ने बताया कि माओवादियों ने कल देर रात पुलिस के एक दल पर हमला किया। पुलिस का यह दल, पिछले साल नौ नवंबर को जेल की वैन पर हमला करने वाले एक माओवादी की तलाश में था।
पिछले साल नौ नवंबर को जेल की वैन पर हमला कर माओवादियों ने अपने कुछ साथियों को छुड़ा लिया था।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?