|
Tuesday, 05 February 2013 10:46 |
वडोदरा । शंकर सिंह वाघेला ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर समर्थन करने के लिये विश्व हिंदू परिषद् और अन्य धार्मिक नेताओं की आलोचना।
गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर समर्थन करने के लिये विश्व हिंदू परिषद्
और अन्य धार्मिक नेताओं की आलोचना। वाघेला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कई धार्मिक नेता यह सोचते हैं कि धर्म और संस्कृति को सिर्फ मोदी के नेतृत्व में बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक नेताओं में से अधिकतर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मोदी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर समर्थन देने को भी कहा है।’’ (भाषा)
|
|
Last Updated on Tuesday, 05 February 2013 11:16 |