मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर बयान नहीं दें : राजनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 04 February 2013 18:42

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर राग में एकमत नहीं होने से चिंतित भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज पार्टी नेताओं से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं देने की अपील की।
राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि उन्हें इस विषय पर कोई बयान नहीं देना चाहिए कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैं पहले कह चुका हूं कि भाजपा की परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में कोई भी निर्णय पार्टी का कें्रदीय संसदीय बोर्ड करता है।’’
राजनाथ सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब राम जेठमलानी और यशवंत सिन्हा जैसे नेता मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने की मांग कर चुके हैं। अन्य नेता भी इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं जिससे मीडिया में राजग के भीतर मतभेद की बात उठ रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘क्या बोलना


है, कौन बोलेगा या नहीं बोलेगा और क्या बोला जायेगा... यह सभी बातें कें्रदीय संसदीय बोर्ड तय करता है।’’

राजनाथ ने कहा, ‘‘ इसलिए मीडिया जब कोई सवाल पूछता है तो सभी नेताओं को कहना चाहिए कि अंतिम निर्णय केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा।’’
राजनाथ सिंह ने इस तरह का निर्देश पहले भी जारी किया था लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह अपील इसलिए कर रहा हूं क्योंकि हमारे नेता सामान्यत: निर्धारित सीमा के भीतर आचरण करते हैं और ऐसी टिप्पणी सभी को आहत करती है। मैं जो अपील अभी कर रहा हूं उसे दोहराने नहीं े जा रहा हूं ।’’
इस तरह की सख्त चेतावनी जद यू के मोदी की उम्मीदवारी का खुलकर विरोध करने और शिवसेना के सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने का समर्थन करने के बीच आई है।
भाजपा पर संघ परिवार एवं सहयोगी संगठन विहिप की ओर से मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने को लेकर काफी दबाव है।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?