मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं : जगदीश शेट्टार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 04 February 2013 15:20

बेंगलूर। कुछ भाजपा विधायकों के इस्तीफा देने के मद्देनजर कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आज कहा कि उनकी सरकार को खतरा नहीं है और वह आठ फरवरी को अपना पहला बजट पेश करेंगे।
राज्यपाल हंसराज भारद्वाज के राज्य विधायिका के संयुक्त सत्र को यहां संबोधित करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं है। आठ फरवरी को मैं बजट पेश करने जा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है।’’
जब शेट्टार का ध्यान विपक्ष की ओर से की जा रही उनकी सरकार की आलोचना की


ओर दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि वह विपक्षी पार्टियों से रचनात्मक आलोचना और सुझावों का स्वागत करेंगे।
सत्र के शुरू होने के कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक जनता पार्टी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के वफादार 13 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 12 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जबकि एक का इस्तीफा तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया।
एक और भाजपा विधायक ने एक फरवरी को इस्तीफा दिया लेकिन अभी उसका इस्तीफा स्वीकार किया गया है अथवा इसका पता नहीं चला है।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?