मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
विदेशी युवती बलात्कार मामला, रिसोर्ट प्रबंधक की रिमांड अवधि 14 फरवरी तक बढी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 04 February 2013 15:19

उमरिया (म.प्र)। जिले के बांधवगढ स्थित एक रिसोर्ट में एक विदेशी युवती के साथ बलात्कार मामले में गिरफ्तार रिसोर्ट प्रबंधक दीपक विश्वकर्मा की रिमांड अवधि आज 14 फरवरी तक के लिये बढा दी गयी।
दीपक विश्वकर्मा को आज मुख्य न्यायिंक दंडाधिकारी सी.पी.वर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी पुलिस रमांड अवधि 14 फरवरी तक के लिये बढा दी गयी।
उधर जबलपुर से पुलिस महानिरीक्ष प्रज्ञा रिचा एवं अनूपपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आभा


टोप्पो भी इस मामले के संबंध में उमरिया पहुंच गयीं हैं तथा उन्होने इस संबंध में आरोपी से पूछताछ के साथ ही विस्तृत जांच शुरु कर दी है।
पुलिस हालांकि इस मामले में पूरी गोपनीयता बरत रही है लेकिन समझा जाता है कि इस मामले में कुछ और आरोपियों के नाम सामने आये हैं।
यह रिसोर्ट रीवा के गुढ विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के बेटे बब्बी सिंह उर्फ दुष्यंत कुमार का है।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?