मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कमल हासन, सरकार ने वापस लीं हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाएं PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 04 February 2013 14:58

चेन्नई। समझा जाता है कि याचिका वापस लिए जाने के बाद अब मेगा बजट की फिल्म जल्द रिलीज हो सकेगी।
तमिल में बनाई गई ‘विश्वरूपम’ से सरकार के प्रतिबंध हटाने के बाद निर्माता, निर्देशक और अभिनेता कमल हासन ने मद्रास उच्च न्यायालय में दाखिल वह याचिका आज वापस ले ली जिसमें उन्होंने प्रतिबंध को चुनौती दी थी।
न्यायमूर्ति एस राजेश्वरन के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया था। कमल हासन और सरकार दोनों ने अभिनेता और मुस्लिम संगठनों के बीच समझौता होने के बाद याचिकाएं वापस लेने की इच्छा जताई थी। न्यायमूति राजेश्वरन ने दोनों को याचिकाएं वापस लेने की अनुमति दे दी।
फिल्म का विरोध मुस्लिम संगठनों ने किया था। उनका दावा था कि इसके कुछ दृश्यों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। करीब 100 करोड़ रूपये की लागत से बनाई गई इस फिल्म पर मुस्लिम संगठनों के आपत्ति जताने के बाद जिला कलेक्टरों ने वह आदेश वापस ले लिया जिसके तहत फिल्म की रिलीज पर 23 जनवरी को प्रतिबंध लगाया गया था।
फिल्म के प्रदर्शन का रास्ता साफ करते हुए सरकार ने इस पर लगाया गया प्रतिबंध कल हटा लिया था। इसी के साथ ही एक सप्ताह से कमल हासन और मुस्लिम संगठनों के बीच चल रहा गतिरोध दूर हो गया था।
‘विश्वरूपम’ कब रिलीज होगी, इस बारे में अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन खबरों के अनुसार, यह आठ


फरवरी को रिलीज हो सकती है।
कमल हासन ने कहा कि वह सेंसर बोर्ड को सूचित करने और फिल्म के कुछ दृश्यों को काटने के लिए अपने तकनीकी दल के साथ परामर्श करने के बाद रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।
मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद सरकार ने हिंसा की आशंका के चलते फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। मुख्यमंत्री जयललिता ने इस कार्रवाई को सही बताया था।
सरकार की मध्यस्थता में शनिवार को कमल हासन और मुस्लिम संगठनों के बीच बैठक हुई जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कमल हासन फिल्म के कुछ दृश्यों को काटने और कुछ को संवादरहित करने के लिए सहमत हो गए।
प्रतिबंध के कारण कमल हासन इतने अधिक व्यथित हो गए थे कि उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माण में उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने रहने के लिए तमिलनाडु के बाहर या फिर देश के बाहर कोई धर्मनिरपेक्ष जगह की खोज करेंगे।
यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनाई गई है। इसकी रिलीज की तारीख 11 जनवरी थी लेकिन यह विवादों में घिर कर रिलीज नहीं हो पाई।
जब कमल हासन ने इसे बनाया तो उन्होंने इस जासूसी थ्रिलर को डीटीएच पर रिलीज करने की योजना बनाई थी। लेकिन तकनीकी के दीवाने कमल हासन ने सिनेमाघर मालिकों के कड़े विरोध के बाद इस योजना को टाल दिया। (भाषा)

 

Last Updated on Monday, 04 February 2013 15:11
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?