मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
काफी मशीन में विस्फोट: 1 की मृत्यु, 4 जख्मी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 03 February 2013 15:27

बाराबंकी (भाषा)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जैदपुर क्षेत्र में एक विवाह में रखी काफी मशीन में अचानक विस्फोट हो जाने से उसकी चपेट में आये युवक की मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अकबरपुर डेहुआ गांव में कल रात सियाराम की पुत्री शीलू वर्मा की बारात आयी थी। जलपान के बाद बाराती जब भोजन कर रहे थे, तभी वहां रखी काफी मशीन में अचानक विस्फोट


हो गया।
उन्होंने बताया कि मशीन चला रहे आशीष, सुधीर तथा बारात में आये ललित, अमित और गाजी हसन इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि पांचों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सुधीर :22: को मृत घोषित कर दिया। जख्मी चार लोगों में से तीन की हालत नाजुक बतायी जाती है। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 

आप की राय

क्या बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को इस्तीफा दे देना चाहिए?