|
Saturday, 02 February 2013 14:09 |
पटना । मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत किये जाने संबंधी प्रश्नों से तंग आकर जदयू ने आज मीडिया को लताड़ते हुए कहा कि उसने इस मुद्दे को ‘बंदर का घाव’ बना दिया गया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के भावी उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किये जाने संबंधी प्रश्नों से तंग आकर जदयू ने आज मीडिया को लताड़ते हुए कहा कि उसने इस मुद्दे को ‘बंदर का घाव’ बना दिया गया है।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किये जाने का मुद्दा बार बार उछाले जाने पर यहां मीडिया को फटकार लगायी।
/>तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘समझ में नहीं आता इस मुद्दे को लेकर मीडिया में बेचैनी क्यों है। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसे तय करना हमारा अधिकार है। मीडिया ने इस मुद्दे को ‘बंदर का घाव’ बना दिया है। ’’ उन्होंने कहा कि भाजपा राजग का सबसे बडा घटक है। यह पहले से ही तय है कि भाजपा की ओर से ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होगा लेकिन उम्मीदवार राजग मिलकर तय करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम को लेकर जदयू और भाजपा के संबंध में कई बार खटास का माहौल देखा गया है। ऐसे में दोनों दलों के नेता किसी भी प्रकार की बयानबाजी में सावधानी बरत रहे हैं। (भाषा)
|