मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
‘विश्वरूपम’ और ‘मिडनाइट चिल्ड्रेन’ की बाक्स आफिस पर सामान्य शुरुआत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 01 February 2013 18:20

मुम्बई। दो विवादास्पद फिल्में, कमल हासन की ‘विश्वरूपम’ और दीपा मेहता की ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ आज मुम्बई के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई तथा दोनों फिल्मों को बॉक्स आफिस पर सामान्य शुरुआत मिली।
सिनेमैक्स के प्रबंधन निदेशक एचं जनसम्पर्क अधिकारी गिरीश वानखेडेÞ ने पीटीआई से कहा, ‘‘दोनों फिल्मों का प्रदर्शन अभी तक सामान्य रहा है। सुबह और दोपहर के शो के लिए दोनों फिल्मों की शुरूआत 25 से 30 प्रतिशत के बीच रही। हालांकि शाम और रात के शो में यह प्रतिशत बढ़ेगा क्योंकि उस दौरान अधिक दर्शक आते हैं।’’
बिग सिनेमाज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष सक्सेना ने कहा,


‘‘दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुम्बई में हमारे 12 बिग सिनेमाज में फिल्मों की शुरुआत 30 से 35 प्रतिशत के बीच रहेगी। शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही है क्योंकि बहुत अधिक लोगों को फिल्मों के रिलीज की जानकारी नहीं है। हम आशा कर रहे हैं कि दोनों फिल्मों के प्रदर्शन में शाम तक और सुधार होगा।’’
गैइटी गैलेक्सी के मनोज देसाई ने कहा, ‘‘दोनों फिल्में अच्छा व्यापार कर रही हैं लेकिन ये हाउसफुल फिल्में नहीं हैं।’’
व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा के अनुसार दोनों फिल्में की मुम्बई में मध्यम शुरुआत रही है। उन्होंने कहा कि ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ से ‘विश्वरूप’ की बेहतर शुरुआत रही। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?