|
Friday, 01 February 2013 18:18 |
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय उस विवादित उपकरण का ‘ऑडिट’ कर रहा है जिसका तथाकथित इस्तेमाल पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल :सेवानिवृत: वी के सिंह की उम्र के बाबत पैदा हुए विवाद के वक्त रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारियों के फोन टैपिंग में किया जा रहा था ।
रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज कहा, ‘‘यह जांच गृह मंत्रालय के अनुरोध पर की जा रही है । गृह मंत्रालय विभिन्न पक्षों की ओर लाए गए इस :फोन टैपिंग: उपकरण की आॅडिट कर रहा है ।’’ एंटनी पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल सिंह की ओर से स्थापित विवादास्पद खुफिया इकाई
से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे । रक्षा मंत्री ने कहा कि थलसेना ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर तकनीकी समर्थन संभाग :टीएसडी: के साथ फोन टैपिंग उपकरण की जांच की । यह इकाई ‘आॅफ-दि-एयर-इंटरसेप्टर्स’ नाम के उपकरण का इस्तेमाल कर रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारियों की तथाकथित फोन टैपिंग में शामिल रही थी । 31 मई 2012 को जनरल वी के सिंह की सेवानिवृति के तुरंत बाद थलसेना ने डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया के तहत बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स को विवादित तकनीकी समर्थन संभाग के कामकाज की जांच का आदेश दिया था । (भाषा)
|