मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
वादों पर पाक के कार्रवाई करने तक भारत को इंतजार करना चाहिए :एंटनी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 01 February 2013 16:23

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज यहां कहा कि पाकिस्तान ने काफी वादे किए हैं लेकिन भारत को संबंधों में सुधार के लिए तब तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाना चाहिए जब तक कि उन वादों पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं की जाती।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यद्यपि :नियंत्रण रेखा पर: तनाव काफी कम हो गया है, हम उसमें ढील नहीं दे सकते क्योंकि हमें कठोर निगरानी बरकरार रखनी है क्योंकि ढेर सारे वादे किए गए। वादे पर्याप्त नहीं हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सोची समझी राय है कि आपको इंतजार करना और देखना चाहिए और हमें तब तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाना चाहिए जब तक हमें समझा नहीं दिया जाता कि इन वादों पर वास्तव में कार्रवाई की गई है।’’
मंत्री नियंत्रण रेखा पर स्थिति और करगिल युद्ध के संबंध में पाकिस्तान से आ रही कई रिपोर्ट से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।
मंत्री ने हालांकि पाकिस्तान द्वारा किए गए


वादों का विवरण देने से इंकार कर दिया।
भारतीय सैनिकों लांस नायक हेमराज और सुधाकर सिंह की गत आठ जनवरी को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बर्बर हत्या किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।
दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच वार्ता के बाद तनाव में कमी आई है।
ब्रह्मपुत्र नदी पर चीनी पक्ष द्वारा तीन बांधों का निर्माण किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में पहले ही भारत के रुख को जाहिर किया है।
दक्षिण चीन सागर में किस तरीके से भारत अपने उर्च्च्जा हितों की रक्षा करने जा रहा है इस बारे में पूछे जाने पर एंटनी ने कहा, ‘‘दक्षिण चीन सागर में फिलहाल हमारी कोई संपत्ति नहीं है। यह अब भी :वियतनाम के साथ: बातचीत के चरण में है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक हमारे मंत्रालय का सवाल है तो हमारी कोई भूमिका नहीं है। यह विशुद्ध रूप से व्यापारिक प्रस्ताव है।’’ (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?