|
Friday, 01 February 2013 15:26 |
नयी दिल्ली। बेदी ने आज विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें उनकी ज्यादातर चिंताओं का सामधान किया गया है ।
केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिले संशोधित लोकपाल विधेयक पर अन्ना हजारे और उनकी टीम की अहम सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के बीच मतभेद सामने आ गया है। संशोधित विधेयक में केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख के चयन के लिए कॉलेजियम का गठन किए जाने के प्रावधान पर बेदी ने खुशी जाहिर की । उन्होंने ट्विट किया, ‘‘ कुछ नहीं से कुछ
और फिर ज्यादा , जैसे हम आगे बढते हैं । इस तरीके से हम लोकपाल विधेयक को पढ सकते हैं । ’’ उन्होंने कहा कि मसौदे में ज्यादातर चिंताओं का समाधान हो गया है । बेदी ने सीबीआई प्रमुख और अन्य बदलावों को सकरात्मक बताया । बेदी ने कहा, ‘‘ :सीबीआई की: भ्रष्टाचार रोधी शाखा को लोकपाल के दायरे में लाया गया है । इसी की हमें जरूरत थी । ’’ कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ विपक्षी दल लोकपाल को मजबूत बनाने को अपने घोषणा पत्र में डाल सकते हैं । ’’
|