|
Friday, 01 February 2013 13:26 |
ठाणे। एक महिला के खिलाफ अपने बच्चे को कथित तौर पर बेचने की कोशिश करने से संबंधित शिकायत मिलने के बाद महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने आज बताया कि वसाई विरार नगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील वादकर ने कल रात पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज करायी जिसमें उन्होंने कहा कि 20 साल की लड़की दीपाली वित्तल खतवकर ने 30 जनवरी को एक लड़के को जन्म दिया था, उसने कल एक दंपति को अपना बच्चा बेचने की कोशिश की। ठाणे के नयगांव की रहने वाली इस लड़की ने डीडीएम अस्पताल में प्रसव के लिए दो अलग-अलग नामों से पंजीकरण
कराया था। शक होने पर डॉक्टर ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसके दस्तावेज जांचे। डॉक्टर ने पाया कि लड़की शादीशुदा नहीं थी, उसने अपने प्रेमी भूषण कोरगांवकर की मदद से प्रसव के बाद बच्चे को बेचने की योजना बनायी थी। प्रेमी युगल ने अक्षता कदम नाम की महिला की मदद से 50,000 रुपए में एक दंपति को अपना बच्चा बेचने के लिए सौदा तय किया। लेकिन वाडकर ने उनका कोशिश को असफल करते हुए कल उनके खिलाफ शिकयत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने दीपाली, उसके प्रेमी, अक्षता और दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। (भाषा)
|