मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
भारत ने चीन से कहा: निचले राज्यों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 31 January 2013 20:39

नयी दिल्ली (भाषा)। तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन और बांध बनाने के चीन के कदम को लेकर चिंतित भारत ने आज उससे इस बात को सुनिश्चित करने को कहा कि नदी के उच्च्परी हिस्से में चल रही किसी भी गतिविधि से नदी के निचले हिस्से में बसे राष्ट्रों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज कहा कि भारत ब्रह्मपुत्र नदी पर सभी घटनाक्रमों की सावधानी से निगरानी करता है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने सर्वोच्च स्तर के अधिकारियों समेत चीनी अधिकारियों को अपनी राय और चिंताओं से अवगत करा दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत चीन से इस बात को सुनिश्चित करने का अनुरोध करता है कि


नदी के उच्च्परी क्षेत्र में चल रही किसी भी गतिविधि से नदी के निचले हिस्से में बसे राष्ट्रों के हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।’’
वह चीन से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उसने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन और बांधों के निर्माण को मंजूरी दी है। तिब्बत ब्रह्मपुत्र नदी पर पहले से ही एक बांध का निर्माण कर रहा है।
बीजिंग में तैनात भारतीय अधिकारियों के अनुसार चीनी मंत्रिमंडल द्वारा हाल में स्वीकृत एक दस्तावेज में डागू, जियाचा और जीक्सू में तीन बांधों के निर्माण का उल्लेख किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत को इस कदम के बारे में अब तक सूचित नहीं किया गया है।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?