मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
आय से अधिक सम्पत्ति मामला: जगन की न्यायिक अवधि 14 फरवरी तक बढ़ाई PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 31 January 2013 15:54

हैदराबाद (भाषा)। हैदराबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आज आय से अधिक अर्जित करने से संबंधित मामले में वाई एस आर कांग्रेस प्रमुख वाई एस  जगनमोहन रेड्डी की न्यायिक हिरासत 14 फरवरी तक बढ़ा दी। जगन और अन्य आरोपियों पूर्व मंत्री मोपीदेवी वेंकट रमण राव, उद्योगपति एन प्रसाद और वरिष्ठ नौकरशाह के वी ब्रह्मानंद रेड्डी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन तक बढ़ा दी गई। सभी आरोपी


इस समय चंचलगुड़ा केंद्रीय जेल में बंद हैं।
इस मामले के एक अन्य आरोपी आंध्र प्रदेश सड़क एवं इमारत मंत्री धर्माणा प्रसाद राव विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने इससे पहले गत 21 जनवरी को धर्माण और मोपीदेवी के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत अपराधों का संज्ञान लिया था। 
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने गत 24 जनवरी को जगन की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?