मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
पक्षपात पर आधारित वैश्विक अर्थव्यवस्था चलने वाली नहीं: प्रधानमंत्री PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 31 January 2013 15:13

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक पर्यावरण एजेंडा और वैश्विक विकास एजेंडा को आपस में जुड़ा बताते हुए आज कहा कि वर्तमान वैश्विक पक्षपात पर आधारित वैश्विक आर्थिक व्यवस्था निश्चित तौर पर चलने वाली नहीं है। सिंह ने यहां दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन :डीएसडीएस: का उद्घाटन करने के अवसर पर कहा कि समावेशी और दीर्घकालिक वैश्विक विकास माडल विकासशील देशों को उनके लक्ष्य अर्जित करने में सहायक होगा।
उन्होंने आश्वासन दिया, भारत 2020 तक प्रदूषण उत्सर्जन में 20 से 25 प्रतिशत कटौती करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके लिए उन्होंने ऐसा नियामक तंत्र बनाने की आवश्यकता बताई


जो पारदर्शी और जवाबदेह हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने संसाधनों का संरक्षण करने और दीर्घकालिक बातों को ध्यान मेें रखकर उनका प्रयोग करने के लिए पूरी तरह सजग है।
उन्होंने कहा, इसके लिए आवश्यक है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था नए ढंग से ऐसे सर्जित करें कि संसाधनों का किफायती और अभिनव ढंग से प्रयोग किया जाए।
इस तेरहवें डीएडीएस की मुख्य विषय वस्तु है ‘संसाधन कुशल वृद्धि एवं विकास की वैश्विक चुनौती’।
सिंह ने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर को बनाए रखने और गरीबी उन्मूलन के रास्ते में बढ़ती जनसंख्या, उपभोगता का बदलता स्वरूप और बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव भारत के सामने वास्तविक चुनौतियां हैं। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?