मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हजारे ने मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर उठाया सवाल PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Thursday, 31 January 2013 13:41

पटना। अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि मोदी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के मामले में गंभीर नहीं है और उन्होंने अपने राज्य में कठोर लोकायुक्त कानून भी नहीं बनाया है।


ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनतंत्र रैली करने के लिए पटना आये हजारे ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के बारे में पूछे गये प्रश्न के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ मैं मोदी से सवाल पूछना चाहता हूं कि उन्होंने गुजरात को भ्रष्टाचार मुक्त आज तक क्यों नहीं बनाया और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए कठोर लोकायुक्त विधेयक क्यों नहीं लाया ? गुजरात के बारे में भ्रष्टाचार की इतनी सारी शिकायतें आ रही हैं। ’’
गांधीवादी समाजसेवी ने मोदी की उम्मीदवारी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा , ‘‘ लोग नरेंद्र मोदी के समर्थन में है और वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में है। यदि वह इतने ही अच्छे उम्मीदवार है तो उन्होंने सशक्त लोकायुक्त विधेयक क्यों नहीं लाये ? इसका मतलब है कि मोदी को भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माणक करने की इच्छा नहीं है। ’’
लोगों द्वारा नरें्रद मोदी के समर्थन के बारे में टिप्पणी से पल्ला


झाड़ते हुए हजारे ने कहा , ‘‘ मोदी के बारे में कौन क्या कहता है उससे मेरा कोई मतलब नहीं है। ’’
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कदमकुआं स्थित आवास चरखा समिति में संवाददाताओं से हजारे ने देश के भावी प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में कहा , ‘‘ कोई भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बन जाये क्या फर्क पड़ेगा। देश की आजादी के 65 वर्ष हो गये इतने सारे लोग प्रधानमंत्री बने क्या फर्क आया है ? परिवर्तन तभी आयेगा जब जनता को प्रधानमंत्री का अपना उम्मीदवार चुनने की आजादी मिलेगी। आज की संसद में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है।’’
गांधी मैदान में जनतंत्र रैली के बारे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछे जाने पर हजारे ने कहा , ‘‘ लोगों का दृष्टिकोण ही ऐसा है। जिस कलर का चश्मा होता है वैसी ही लोगों को दुनिया नजर आती है। ’’
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद ने अन्ना की रैली को कल ‘फ्लाप शो’ करार दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में कार्यकाल के बारे पूछे गये प्रश्न को अन्ना हजारे ने टालते हुए कहा , ‘‘ मैं नीतीश कुमार के इतने अधिक नजदीक नहीं हूं जितने आप लोग :मीडिया: हैं। आप ही अच्छे तरीके से बता सकते हैं। ’’ (भाषा)

 

Last Updated on Thursday, 31 January 2013 14:19
 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?