मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर निर्णय राजग घटकों से चर्चा के बाद ही: वेंकैया नायडू PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 31 January 2013 13:19

भोपाल। उन्होंने कहा कि भाजपा राजग के अन्य घटक दलों से चर्चा करेगी तथा उनसे विचार विमर्श के बाद ही तय किया जायेगा कि किसे प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जाये। स्वयं को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताते हुए एम वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री पद पर किसी की उम्मीदवारी के बारे में कोई निर्णय नहीं किया है और राजग के सभी घटक दलों से


चर्चा के बाद ही इस बारे में कोई फैसला किया जायेगा।
नायडू ने कहा कि पणजी में उनसे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में प्रश्न पूछा गया था और उनका कहना था कि मोदी राष्ट्रीय नेता हैं और उनमें राष्ट्रीय नेता होने के सभी गुण हैं।

नायडू ने स्वयं को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे भी इस दौड़ में शामिल हैं।

 

Last Updated on Thursday, 31 January 2013 13:31
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?