मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कमल हासन को झटका: हाई कोर्ट से विश्वरूपम के प्रदर्शन पर रोक PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 30 January 2013 17:50

चेन्नई । कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ का तमिलनाडु में प्रदर्शन एक बार फिर टल गया है जब म्रदास उच्च न्यायालय ने इस फिल्म पर रोक लगा दी।

कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ का तमिलनाडु में प्रदर्शन एक बार फिर टल गया है जब म्रदास उच्च न्यायालय ने इस फिल्म पर लगी रोक हटाने के एकल न्यायाधीश के फैसले को दरकिनार कर दिया जिसने इसके प्रदर्शन को हरी झंडी प्रदान कर दी थी। अभिनेता ने इसके उन दृश्यों को हटाने पर सहमति व्यक्त जतायी थी जिनको मुस्लिम संगठनों ने आपत्तिजनक बताया था।
पिछली रात न्यायमूर्ति के वेंकटरामण के आदेश से अभिनेता को मिली राहत जल्द


ही समाप्त हो गई जब कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश एलिपे धर्मा राव और न्यायमूर्ति अरूणा जगदीशन की खंडपीट ने एकल न्यायाधीश के फैसले को खारिज कर दिया जिससे आज इस फिल्म का प्रदर्शन रूक गया।
अभिनेता ने अब उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील करने की योजना बनाई है।
एकल न्यायाधीश ने मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार के इस फिल्म के प्रदर्शन पर लगाये गए प्रतिबंध पर अंतरिम रोक लगा दी थी । मुस्लिम संगठनों का दावा है कि इसमें उन्हें नकारात्मक रूप में पेश किया गया है।
अदालत का आदेश एकल न्यायाधीश के अंतरिम आदेश के खिलाफ सरकार की अपील पर आया। (भाषा)

Last Updated on Wednesday, 30 January 2013 18:00
 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?