मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
आतंरिक साजिश का शिकार बने गडकरी: एमजी वैद्य PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 30 January 2013 15:57

नागपुर । राष्ट्रीय स्वंयसेवक के विचारक एमजी वैद्य ने कहा कि कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने साथ मिलकर नितिन गडकरी को पार्टी अध्यक्ष के तौर पर दूसरे कार्यकाल से दूर रखने के लिए साजिश की। और वह मीडिया को इसके लिए ‘सामग्री’ की आपूर्ति करने में भी शामिल थे।

वैद्य ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘जब भाजपा ने गडकरी को दूसरा कार्यकाल दिलाने के लिए अपने संविधान में संशोधन किया, तो कुछ पार्टी नेताओं को यह रास नहीं आया। लेकिन उन्होंने खुलकर कभी इसकी खिलाफत नहीं की और इसके खिलाफ


काम करना शुरू कर दिया।’’
वैद्य ने कहा, ‘‘अगर गडकरी ने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ा होता तो उन्हें 70 प्रतिशत मत मिले होते।’’
पूर्ति समूह से जुड़ी छद्म कंपनियों में निवेश को लेकर गडकरी के खिलाफ आरोप लगने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राम जेठमलानी और उनके बेटे महेश जेठमलानी ने सार्वजनिक तौर पर गडकरी के दूूसरे कार्यकाल का विरोध किया था।
वैद्य ने कहा, ‘‘बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिंह और अभिनेता-राजेनता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी गडकरी से इस्तीफा देने और आरोपों को लेकर जांच का सामना करने की मांग की थी।’’(भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?