|
Wednesday, 30 January 2013 15:39 |
|
नागपुर । आम आदमी पार्टी :आप: ने आयकर अधिकारी विरोधी टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ शिकायत दायर की है।
गडकरी ने भाजपा अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त होने के एक दिन बाद 24 जनवरी को नागपुर हवाई अड्डे पर कहा था कि वह अब पद की गरिमा से बंधे नहीं हैं। उन्होंने वस्तुत: आयकर अधिकारियों को धमकी दी थी और दावा किया था कि जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो उन अधिकारियों को कोई नहीं बचाएगा। एएपी नेता गिरिश नंदगावंकर ने कल राल सोनेगांव हवाई अड्डा पुलिस थाने में गडकरी के खिलाफ शिकायत दायर की। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने
कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी आयकर अधिकारियों की रक्षा करने में सक्षम नहीं होंगे। गडकरी की इस टिप्पणी पर आयकर अधिकारियों के शीर्ष निकाय ने कड़ी प्रतिक्रिया की थी। इस प्रतिक्रिया के बाद गडकरी यह कहते हुए पलट गए कि उनके बयान को ‘‘तोड़ा मरोड़ा गया है और उसकी गलत व्याख्या की गई है।’’ पुलिस निरीक्षक टी. के. वाहिले ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए आज सुबह पीटीआई को बताया कि पुलिस शिकायत पर गौर कर रही है। वाहिले ने कहा, ‘‘यह एक गैर-संज्ञेय मामला है और अभी तक गडकरी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं रिपीट नहीं किया गया है।’’(भाषा)
|
|
Last Updated on Wednesday, 30 January 2013 16:08 |