|
Wednesday, 30 January 2013 13:39 |
चेन्नई। कमल हासन ने कहा, ‘‘मैंने विश्वरूपम में पवित्र कुरान से संबंधित कुछ दृश्यों को हटाने पर सहमति जतायी थी।’’
फिल्म 'विश्वरूपम'को लेकर चल रहे विवाद और तमिलनाडु सरकार के रुख से नाराज फिल्म अभिनेता-निर्माता कमल हासन ने देश छोड़ने की धमकी दी है। कमल हासन ने कहा कि वह अपनी फिल्म को लेकर
हो रही राजनीति से बेहद आहत हैं और इंसाफ नहीं मिला तो देश भी छोड़ सकते हैं। उन्होंने भरे दिल से कहा कि उनके दिल में इंसाफ मिलने की उम्मीद अब भी कायम है, लेकिन अगर अब इस देश में उन्हें कोई धर्मनिरपेक्ष जगह नहीं मिल पाई, तो वह देश छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।
|
|
Last Updated on Wednesday, 30 January 2013 16:06 |