मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
खुद से सवाल करें नौजवान कि देश के लिए क्या कर सकते हैं: राहुल PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Wednesday, 30 January 2013 10:05

नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज नौजवानों को नसीहत दी कि उन्हें नेताओं से यह सवाल करना बंद करना चाहिए कि वे देश के लिए क्या कर सकते हैं, बल्कि युवा खुद से यह सवाल करें कि वे देश के लिए क्या कर सकते हैं ।
राहुल ने कहा, ‘‘आपको अपने नेताओं से यह पूछना बंद कर देना चाहिए कि वे किस तरह किसी काम को अंजाम देने जा रहे हैं । ऐसा करने के बजाय आपकोे खुद से यह सवाल करना चाहिए कि आप किसी काम को किस तरह करेंगे ।


ऐसा इसलिए क्योंकि देश इसी तरह आगे बढ़ेगा ।’’
राहुल ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही । उनसे यह सवाल किया गया था कि वह किस तरह निरक्षर बच्चों को शिक्षित करेंगे ।
जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक छात्र ने राहुल से यह सवाल किया तो कांग्रेस नेता ने जवाब में कहा, ‘‘क्या मैं आपसे एक सवाल कर सकता हूं ? आप किस तरह उनकी मदद करने जा रहे हैं ? एक नागरिक के तौर पर नहीं बल्कि एक युवा भारतीय के तौर पर आप किस तरह उनकी मदद करने जा रहे हैं ?’’ (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?