|
Wednesday, 30 January 2013 10:03 |
|
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आज एक छात्रा को परिजनों द्वारा ट्यूशन पढ़ने से मना करना इतना अधिक अखरा कि उसने कथित रूप से खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली।
छात्रा की लाश घर के बाथरूम से मिली है। एस पी सिटी ओमप्रकाश ने भाषा को बताया कि शहर के थाना नौंचदी क्षेत्र के पंचशील इलाके के निवासी वेदांत की पुत्री वेदिका :18: शहर के एक कालेज में बीकॉम द्वितीय की छात्रा थी । वह पिछले कुछ दिनों से ट्यूशन पढ़ने की जिद कर रही थी । आज फिर वेदिका
ने परिजनों के समक्ष ट्यूशन पढ़ने की जिद की । परिजनों के मना करने पर वह घर की उच्च्परी मंजिल पर अपने कमरे में गई और कमरे से सटे बाथरूम में जाकर खुद को आग लगा ली । शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक वह 80 फीसदी से ज्याादा जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि वेदिका को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। (भाषा)
|
|
Last Updated on Wednesday, 30 January 2013 14:31 |