|
Tuesday, 29 January 2013 10:27 |
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में बेटी का बलात्कार कर उसे दो बार गर्भवती बनाने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति को आज उम्रकैद की सजा सुनायी गयी।
महिला अदालत के न्यायाधीश एम पी सुब्रमनियन ने अभियुक्त आॅटोरिक्शा ड्राइवर पलानिसामी को सात साल के कठोर कारावास की सजा भी सुनायी। उसने बेटी को इस अपराध का पर्दाफाश करने पर दुष्परिणाम की धमकी दी थी। दोनों सजा साथ साथ चलेगी। अभियोजन के अनुसार पलानिसामी वर्ष 2007 से
ही 17 वर्षीय अपनी बेटी का बलात्कार कर रहा था। लड़की की मां एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी और उसकी अक्सर रात की ड्यूटी लगती थी। जब वह काम पर चली जाती थी तब वह उसका बलात्कार करता था। पिता की घिनौनी हरकत से आजिज आकर लड़की ने 2009 में पुलिस में शिकायत दर्ज की और कहा कि उसका एक बार गर्भपात हो गया और दूसरी बार ऑपरेशन कर भू्रण निकाला गया।
|