मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
पंजाब में पिछले पांच सालों में 33 हजार से अधिक लोगों की मौत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 28 January 2013 18:19

चंडीगढ। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मोहन मित्तल ने आज कहा कि पिछले पांच साल में राज्य में कैंसर से 33, 318 लोगों की मौत हो गयी।
मित्तल ने यहां कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने एवं लक्षण आधािरत जल्द पहचान के लिए घर-घर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि कम से कम 23,874 लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं।


/> स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बताया कि इसके अलावा करीब 84,453 लोगों में कैंसर के लक्षण दिखे हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दायरे में 12, 603 गांवों तथा 217 नगरों एवं शहरों में 50, 53, 447 परिवारों के 2, 64, 84, 432 लोगों को लाया गया ।
मित्तल ने बताया कि यह अभियान दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2012 तक चलाया गया। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?