मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
आशीष नंदी प्रकरण की जांच पूरी होने तक आयोजक बाहर नहीं जाये: पुलिस PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Monday, 28 January 2013 17:07

जयपुर। पुलिस ने जयपुर साहित्य उत्सव के आयोजक से कहा है कि वे चिंतक आशीष नंदी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच पूरी होने तक जयपुर से बाहर नहीं जाये।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ ने आज ‘भाषा’ से कहा ‘‘हमने आयोजक संजोय राय से कहा है कि अशोक नगर थाने में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछडा वर्ग को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर दर्ज रिपोर्ट की जांच पूरी होने तक जयपुर नहीं छोडे। प्राथमिकी में चिंतक आशीष नंदी और जयपुर साहित्य उत्सव के आयोजक संजोय राय आरोपी है।’’
दूसरी ओर, राय ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को इस बारे में आश्वस्त किया है कि जांच पूरी नहीं होने तक जयपुर नहीं छोडेंगे।


/> गौरतलब है कि जयपुर साहित्य उत्सव के एक सत्र में गत 26 जनवरी को चिंतक आशीष नंदी ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछडा वर्ग के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद पैदा हो गया था।
विवाद के कुछ घंटे बाद ही अनुसूचित जाति...जनजाति मंच के अध्यक्ष राजपाल मीणा ने अशोक नगर थाने में चिंतक आशीष नंदी और जयपुर साहित्य उत्सव के आयोजक संजोय राय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और अनुसूचित जाति...जनजाति :उत्पीडन रोकथाम: अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया था।
मामला दर्ज होने के बाद विवादित टिप्पणी करने वाले चिंतक आशीष नंदी अगले दिन सुबह अचानक जयपुर से चले गये, जबकि उसी दिन उन्हें जयपुर साहित्य उत्सव के एक सत्र में शिरकत करनी थी।
भाषा अनिल

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?