मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मुंबई..पुणे एक्सप्रेसवे पर दो कारों की सीधी टक्कर, पांच लोगों की मौत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 28 January 2013 16:06

पुणे। मुंबई..पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दो कारों की सीधी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुयी जब पुणे की ओर जा रही एक कार के चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गयी।
पुलिस के अनुसार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घायलों


को पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
दुर्घटना कामशेट के पास लगभग उसी स्थान पर हुयी जहां पिछले महीने मराठी फिल्मों और टीवी कलाकार आनंद अभ्यंकर और अक्षय पेंडसे की एक ऐसे ही हादसे में मौत हो गयी थी।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने हाल ही में व्यस्त एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जतायी थी और डिवाइडर की उंच्च्चाई बढ़ाने सहित सुरक्षा के अन्य उपायों पर जोर दिया था। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या गठबंधन तोड़ने का नीतीश कुमार को बिहार में फायदा मिलेगा?