मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
रामदेव की पतंजलि मे छेड़खानी के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 27 January 2013 12:55

नोएडा (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में रामदेव की पतंजलि आयुर्वेदिक क्लिनिक के एक चिकित्सक के खिलाफ छेड़खानी के आरोप लगाये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस के अनुसार पीड़िता एक मीडियाकर्मी है और उसने अशोक भदोरिया नाम के चिकित्सक के खिलाफ सेक्टर 32 स्थित क्लिनिक में छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।
छेड़खानी की कथित घटना के बाद महिला


ने क्लिनिक से भाग कर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।
पीटीआई की ओर से इस पतंजलि क्लिनिक से संपर्क किये जाने पर उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने और इसकी जांच करने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह पुष्टि करने से भी इनकार कर दिया कि यह चिकित्सक उनके यहां कार्यरत है या नहीं।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?