|
Saturday, 26 January 2013 11:23 |
भीलवाडा-जयपुर (भाषा) राजस्थान के भीलवाडा जिले के गुलाबपुरा में निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूस के मार्ग को लेकर आगजनी और तोडफोड की घटना के बाद गुलाबपुरा और आसींद में आज कर्फ्यू लगा दिया गया।
भीलवाडा के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेÑट औकार सिंह ने बताया कि गुलाबपुरा में विशेष समुदाय के धार्मिक जुलूस का मार्ग बदलने को लेकर कुछ संगठन तीन दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन संगठनों के आह्वान पर आज भीलवाडा बंद रहा। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान आसींद और गुलाबपुरा में दो समुदाय
में टकराव और कुछ दूकानों में आगजनी की घटनाओं के बाद आसींद और गुलाबपुरा में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुलाबपुरा और आसींद में दोनों समुदाय के बीच हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हुए है, पुलिस ने दोनों स्थानों पर दस लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में एक उच्च स्तरीय बैठक में भीलवाडा जिले के गुलाबपुरा और आसीन्द में साम्प्रदायिक तनाव से उपजे हालात की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
|