|
Saturday, 26 January 2013 10:37 |
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान की धुन के साथ ही गणतंत्र दिवस की भव्य परेड राजपथ से लालकिले के लिए शुरू हुई।
सबसे पहले सेना के चार हेलीकाप्टरों ने राजपथ के उच्च्पर आकाश में उडान भरी । एक हेलीकाप्टर पर तिरंगा और बाकी तीन पर थलसेना, नौसेना और वायुसेना के ध्वज लहरा रहे थे । इन हेलीकाप्टरों ने राजपथ पर पुष्पवर्षा की । परेड शुरू होने से पहले राष्ट्रपति के साथ इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नांग्येन
वांगचुक सलामी मंच पर पहुंचे । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने उनका स्वागत किया । इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे । समारोह स्थल पर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । इससे पहले प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट जाकर अमर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किये । सुबह से ही राजपथ के दोनों ओर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। (भाषा)
|