मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
केरल में है चूजे और मछलियां खाने वाली बकरी PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Friday, 25 January 2013 18:31

मल्लपुरम। क्या आपने सामान्य रूप से शाकाहारी प्रजाति मानी जाने वाली बकरियों को कभी चूजों और मछलियों को अपना भोजन बनाते हुए देखा है ?
ऐसी किसी बकरी को खोजना बड़ा ही मुश्किल है लेकिन केरल के एक गांव में ऐसी एक बकरी है जो भोजन में चूजे और मछलियां खाना पसंद करती है ।
नुरूंगल निवासी सकीर का कहना है कि उनकी बकरी अपने आसपास से गुजरने वाले हर चूजे को अपना शिकार बना लेती है ।
इतना ही नहीं सकीर की पत्नी उसे मछलियों का जूठन देती हैं जिसे वह बड़े चाव से खाती है ।
सकीर ने करीब छह महीने पहले यह बकरी खरीदी । उसके कुछ ही दिन


बाद उसे अपने बाड़े से एक चूजा गायब मिला । उसे लगा हमेशा की तरह किसी सांप या नेवले ने उसके चूजे को खा लिया होगा । लेकिन बार-बार चूजे गायब होने पर उसने नजर रखनी शुरू की । उसे पता चला कि उसकी बकरी इन चूजों को अपना शिकर बना रही है ।
सकीर का दावा है, ‘बकरी ने पिछले छह महीनों में करीब 50 चूजों को अपना शिकार बनाया है । उसे इस मांसाहारी भोजन के कारण कोई परेशानी नहीं हो रही है ।’’
पशुचिकित्सकों का अनुसार सकीर की बकरी में कोई अनुवांशिक बदलाव होगा जिसके कारण वह मांसाहारी भोजन करती है । उन्होंने जांच के लिए बकरी के रक्त के नमूने ले लिए हैं । (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?