मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मुंबई आतंकी हमलाः हेडली सहित सभी आतंकियों के लिए मृत्युदंड की सजा चाहता है भारत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 25 January 2013 13:57

नई दिल्ली। लश्कर ए तय्यबा के आतंकवादी डेविड हेडली को मिली सजा पर ‘‘ निराशा ’’ व्यक्त करते हुए भारत ने आज कहा कि वह चाहता है कि हेडली को मृत्युदंड मिले।

केन्द्रीय गृह सचिव आर के सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि हेडली को सजा ए मौत मिले। मुंबई आतंकी हमले में शामिल अन्य लोगों को भी मृत्युदंड मिले । इस हमले में 166 लोग मारे गये । हम मृत्युदंड की सजा दिये जाने की मांग पर कायम रहेंगे । ’’
हेडली को अमेरिका की एक अदालत ने 35 साल के कारावास की सजा सुनायी है । ये सजा उसे मुंबई में 2008 के आतंकी हमले की साजिश में मदद के लिए दी गयी है ।
गृह सचिव ने कहा कि भारत हेडली


के प्रत्यर्पण की मांग करता रहेगा क्योंकि भारत को प्रत्यर्पण नहीं करने का समझौता अमेरिका और हेडली के बीच हुआ है न कि भारत के साथ ।
उन्होंने कहा कि हेडली केवल मुंबई हमले के मामले में ही नहीं बल्कि अन्य कई मामलों में वांछित है । इनमें भारत में अन्य जगहों पर हमले की साजिश रचना शामिल है ।
सिंह ने कहा कि जहां तक सजा का सवाल है, मुंबई में 2008 के आतंकी हमले में शामिल सभी लोगों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए ।
मुंबई हमले में आईएसआई के लोगों के शामिल होने के बारे में सवाल किये जाने पर सिंह ने कहा कि भारत ने साजिशकर्ताओं के बारे में पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत दे दिये हैं और अब ये जिम्मेदारी पाकिस्तान की है कि वह साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे। (भाषा)

 

 

Last Updated on Friday, 25 January 2013 14:11
 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?