मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
वृद्धा को ‘डायन’ बताकर परिवार को गांव से निकाला बाहर PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 25 January 2013 11:41

खरगौन (मप्र)। यहां एक बच्चे की मौत को लेकर एक वृद्ध महिला को ‘डायन’ बताकर उसके समूचे परिवार को गांव से बाहर निकालने का एक मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि यह मामला पुलिस ने पहले ही दर्ज कर लिया था। दोषियों पर कार्रवाई होगी तथा पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। शिक्षा की कमी से अंधविश्वास के चलते यह घटना हुई है, जिस पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
जिले के उच्च्न पुलिस थाना क्षेत्र के सांगवीखेड़ा गांव के इस परिवार से मिलने पुलिस अधीक्षक सिंह खुद अपने कक्ष से बाहर आए और उन परिवार की


पूरी आपबीती सुनी।
परिवार ने उन्हें बताया कि पन््रदह दिन पहले गांव के एक बच्चे की मौत हो गई थी, जिस पर गांववालों ने उनकी दादी रीठाबाई पर डायन होने और जादू-टोना करने का आरोप लगा दिया तथा पूरे परिवार को गांव निकाला दे दिया। वे पिछले दस दिनों से दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। अंधविश्वास के चलते आज भी गांवों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
परिवार के लोगों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक जमुना सिंह सोलंकी से भी मिलकर मामले की शिकायत की, जिस पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी, यह सब अंधविश्वास की वजह से हुआ है। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?