मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
अनूठी शादी: उम्रकैद सजा पा चुके कैदी ने अदालत परिसर में रचाई शादी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 25 January 2013 09:58

जींद। अदालत परिसर में आज दोपहर को अनूठी शादी आयोजित करवाई गई। दूल्हा बना उम्रकैद सजायापता कैदी गावं झरौंठ सोनीपत निवासी संजय और उसकी जीवन संगिनी बनी सोनीपत के सेक्टर 13 निवासी 28 वर्षीय ममता।

अनूठी शादी का आयोजन मुख्य न्याय दंडाधिकारी बशरुद्दीन की देखरेख में किया गया । जबकि शादी के गवाह बने अदालत परिसर के कर्मचारी । महज तीन घंटों की अनुमति पर पुलिस हिरासत के बीच संजय को अदालत परिसर के पार्क में बनाए गए अस्थाई विवाह मंडल में लाया गया और विवाह की रस्म अदा होने के बाद नवदंपत्ति ने मुख्य दंडाधिकारी बशरुद्दीन का आशीर्वाद लिया । उसके बाद संजय को पुलिस सुरक्षा के बीच वापस भेज दिया गया । दुल्हन ममता ससुरालीजनों के साथ चली गई ।


/> संजय का सोनीपत निवासी ममता :28: से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था । वर्ष 2010 में जुलाना में हुए तिहरे हत्याकांड में संजय व उसके साथियों को 20 जून 2012 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी ।
संजय की सजा होने के बाद ममता ने अधिवक्ता विनोद बंसल से संपर्क साधा और अपने प्रेमी संजय के साथ शादी की इच्छा जताई । 13 दिसंबर 2012 को ममता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्याय दंडाधिकारी बशरुद्दीन की अदालत में शादी के लिए याचिका दायर की । लेकिन जेल प्रशासन ने संजय की अपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए शादी के लिए छुट्टी देने से मना कर दिया जिस पर अदालत ने 24 जनवरी को अदालत परिसर में शादी आयोजित करने का निर्णय दिया ।

 

 

Last Updated on Friday, 25 January 2013 10:35
 
 

आप की राय

क्या बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को इस्तीफा दे देना चाहिए?