मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
एकांत में प्रेमी जोड़े पर मुंबई पुलिस करेगी कार्रवाई PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Thursday, 24 January 2013 17:34

मुंबई । मुंबई में एकांत में पाए जाने वाले प्रेमी जोड़े मुश्किल में पड़ सकते हैं।

मुंबई के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह का एक फरमान यदि अमल में लाया गया तो एकांत में पाए जाने वाले प्रेमी जोड़े मुश्किल में पड़ सकते हैं। पुलिस की दलील है कि यह एक ‘‘एहतियाती’’ कदम होगा ताकि प्रेमी जोड़े बदमाशों के हाथों न सताए जा सकें और उनके शिकार न बनें ।
हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने सभी थानों को निर्देश दिया कि वे अपने अधिकार-क्षेत्र में आने वाले इलाके की ऐसी एकांत जगहों पर पैनी नजर रखें जहां प्रेमी जोड़े अक्सर मिलते हों । पुलिस आयुक्त ने फरमान जारी किया कि यदि प्रेमी जोड़े एकांत में बैठे नजर आएं तो उन्हें तुरंत वहां से जाने को कहा जाए ।
पुलिस के मुताबिक, एकांत में पकड़े जाने पर


प्रेमी जोड़े को पहले तो जगह छोड़कर जाने को कहा जाएगा । यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो बंबई पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता अंबादास पोटे ने आज कहा, ‘‘इस कदम के पीछे वजह यह है कि हम नहीं चाहते कि प्रेमी जोड़े बदमाशों के शिकार बनें । एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है ।’’
पिछले 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद पूरे देश में हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद यह कदम उठाया गया है ।
जिन इलाकों में पुलिस प्रेमी जोड़ों पर नजर रख रही है उनमें संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, वर्ली सी फेस, मरीन ड्राइव, बांद्रा बैंड स्टैंड, वर्सोवा बीच, अक्सा बीच, दादर चौपाटी, माढ आइलैंड, गोरई मनोरी बीच, गिरगाम चौपाटी और जूहू बीच भी शामिल हैं। (भाषा)

विडियो देखें:

http://www.youtube.com/watch?v=Rth29usQm8k&list=UUwh_2Tw0JzkOEv74yvc20IQ&index=1

Last Updated on Thursday, 24 January 2013 22:08
 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?