मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने दी ईद-मीलाद-उन-नबी की बधाई PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 24 January 2013 16:49

जयपुर (भाषा) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्रद सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-मीलाद-उन-नबी के मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद दी है। शेखावत ने अपने पैगाम में कहा है कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने मानवता को करुणा, सहिष्णुता, पे्रम, भाईचारे और सदाचार की राह दिखाई। उन्होंने सेवा को ही खुदा का नेक रास्ता बताया और इन्सानियत को एकता के सूत्र में बांधने और शांति तथा समन्वय


के पथ पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया।
गहलोत ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब पूरी मानवता के लिये आदर्श रहे हैं, जिन्होंने प्यार-मोहब्बत, इंसानियत और दूसरों के प्रति मान सम्मान और गरीबों की मदद का पैगाम दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर साहब के बताये नेक रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर, पिछडे और जरुरतमंदों की खिदमत करने तथा सब मिलकर प्रदेश में आपसी सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाने के लिये आगे आयें।

 
 

आप की राय

क्या आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?