मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हिन्दू आतंकवाद पर माफी मांगे आडवाणी व उमा भारती: दिग्विजय PDF Print E-mail
User Rating: / 2
PoorBest 
Thursday, 24 January 2013 15:53

नयी दिल्ली (भाषा) कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी और उमा भारती से प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में बोलने के लिए माफी मांगने को कहा।

कांग्रेस और सरकार ने आज हिन्दू आतंकवाद पर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान को लेकर भाजपा के आंदोलन को ‘‘अनावश्यक और अनुचित’’ बताते हुए कहा कि अपने अंदरूनी मामलों से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए भाजपा की यह चाल है।

 

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर शिंदे से माफी मांगने की राजनाथ सिंह की मांग को ठुकराते हुए भाजपा अध्यक्ष, उसके वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उमा भारती से मालेगांव बम विस्फोट की कथित मुख्य षडयंत्रकर्ता प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में बोलने के लिए माफी मांगने को कहा।


/>केन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने कहा, ‘‘भाजपा का आंदोलन अनावश्यक और अनुचित है । भाजपा के पास हमारी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है । इसलिए वे इस गैर मुद्दे को मुद्दा बना रही है ।
पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि यह भाजपा की उन परिस्थितियों से ध्यान हटाने की चाल है जिसमें उन्हें अंतिम समय में अपना अध्यक्ष बदलना पड़ा है ।
चौधरी ने कहा, ‘‘शिंदे ने क्या गलत कहा है । वह गृह मंत्री हैं । उनके पास जरूर कुछ तथ्य रहे होंगे । पार्टी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि कांग्रेस का मानना है कि आतंकवाद का कोई धर्म या रंग नहीं होता । तब इस बारे में यह हंगामा क्यों है। वे महज ध्यान बंटाने का प्रयास कर रहे हैं ।’’

Last Updated on Thursday, 24 January 2013 16:31
 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?