|
Friday, 09 November 2012 18:02 |
नयी दिल्ली (एजेंसी) आईआईएम लखनऊ में कैंपस भर्ती के लिए आई कंपनियों ने दौरान 453 विद्यार्थियों को नौकरी के कुल 500 से अधिक प्रस्ताव दिए।
आईआईएम लखनउच्च् के बयान में कहा गया है कि हाल ही में हुए कैंपस भर्ती कार्यक्रम में 220 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें अमेजन, एक्सेंचर मैनेजमेंट, हेडस्ट्रांग कंसलटिंग तथा आदित्य
बिड़ला ग्रुप शामिल है। अमेजन ने 13 नौकरियों की पेशकश की। संस्थान का कहना है कि इस साल अधिक कंपनियों ने अधिक वेतन के साथ ज्यादा नौकरियों की पेशकश की। घरेलू स्तर नौकरी के लिए औसतन 50,000 रच्च्पये की वृत्ति की पेशकश की गई। कंसलटिंग क्षेत्र से पेशकशों में 21 प्रतिशत की तेजी आई जबकि मार्केटिंग क्षेत्र से पेशकश 36 प्रतिशत बढी।
|