मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
स्विस कंपनी वेस्टरगार्ड फ्रेंडसन की नजरें बिहार के बाजार पर PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 18:00

पटना (एजेंसी) वर्तमान समय में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप तथा दूषित पेयजल की समस्या को देखते हुए इस क्षेत्र में रोगनिरोधक उत्पाद बनाने वाली स्विटजरलैंड की कंपनी वेस्टरगार्ड फें्रडसन की नजरें अब बिहार पर है। वेस्टरगार्ड फ्रेंडसन कंपनी के प्रबंधक :एशिया: सतीश कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू, मलेरिया और जगह जगह पर दूषित जल की समस्या को देखते हुए कंपनी ने अफ्रीकी, दक्षिण एशियाई देशों और भारत के कुछ अन्य राज्यों में विपणन के अनुभव के बाद 10.5 करोड़ की आबादी वाले बिहार में संभावनाएं तलाशने का मन बनाया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी एक लाख लीटर तक जल शुद्ध करने वाले वाटर फिल्टर और मेडिकेटेड मच्छरदानी को राज्य


सरकार के सहयोग से सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उतारेगी। इसके बाद सरकार की अनुमति मिलने पर दोनों उत्पाद दक्षिण एशिया और अफ्रीका जैसे देशों की तरह खुदरा बाजार में उपलब्ध होंगे।
सिंह के अनुसार रोगवाहक नियंत्रण :वेक्टर कंट्रोल: में मच्छर निरोधक स्प्रे और क्वायल के उत्पाद के विकल्प के तौर पर नन एलिथ्रीन उत्पाद जैसे पोलिस्टर निर्मित मेडिकेटेड मच्छरदानी और जीरो वेक्टर डूयरेबल वाल लाइनिंग काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में 2005 से अबतक विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत परमानेट ब्रांड की एक करोड से अधिक मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण हो चुका है।
भारत में जापान की सुइतोमो और जर्मनी की बीएएसएफ कंपनी वेक्टर कंट्रोल प्रोडक्ट बना रही है।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?