मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
बाटेल्को ने भारत की शिवा के साथ करार लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 12:22

दुबई (एजेंसी) बहरीन की दूरसंचार कंपनी बाटेल्को ग्रुप की पूर्ण सहायक इकाई बीएमआईसी लि. ने भारत की शिवा लि. के साथ करार को लागू करने और 18.74 करोड़ डालर की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक बयान में कहा गया है कि बीएमआईसी ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय :व्यावसायिक अदालत: में शिवा लि. और चिन्नाकन्नन शिवशंकरन के


खिलाफ मामला दायर किया है। दोनों पक्षों में नवंबर, 2011 में भारत में उनके वाणिज्यिक उपक्रम में उत्पन्न विवाद के निपटान के लिए सहमति बनी थी और उनके बीच इस बारे मं करार हुआ था।
बीएमआईसी अब इस निपटान करार को लागू करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है जिससे शिवा लि. और शिवशंकरन सभी प्रतिबद्धताआें को पूरा करें।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?